आॅनलाइन ठगी,1 लाख का लगा चूना
रायपुर। पहले की तरह ही यह घटना भी हुई,जिसमें युवक आॅनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ओटीपी पूछते ही पैसा निकल गया। मामला टिकरापारा थाने का है। मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर टिकरापारा निवासी मोहम्मद तैफिकउद्दीन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 एवं 5 जुलाई 2020 को प्रार्थी के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 8727949793 और 80091-82347 से कॉल करके स्वयं को एसबीआई क्रेडित कार्ड शाखा होना बताकर पीड़ित को भविष्य में हर जरुरी सामान खरीदते समय आॅनलाइन पेमेन्ट लेन-देन होने का झांसा दिया और कहा कि बैंक शाखा से आपकों एक नंबर भेजा जाएगा उसे बताना है। इसके बाद आप आॅनलाइन लेन-देन आसानी से कर पाएंगे। कुछ देर में मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा नंबर को पीड़ित ने उसे बता दिया। इसके बाद बैंक से पीड़ित के पास फोन आने लगा कि उसने 1 लाख 19 हजार रुपए की आॅनलाइन शॉपिंग किया है उसे जल्द जमा करा दे। घटना की शिकायत 7 जुलाई 2020 को पीड़ित ने टिकरापारा थाने में प्रेषित की थी, लेकिन अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। बैंक ने पेनाल्टी सहित 1 लाख 34 हजार रुपए जल्द जमा कराने कहा जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह एक सेलून में नाई है और वह इतने रुपए चुकाने में सक्षम नहीं है। घटना की रिपोर्ट पर 25 फरवरी को टिकरापारा पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पाठको की राय